रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले की अमर पाटन जनपद पंचायत से एक बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अध्यक्ष के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जो सभी को चौका रहा है। जनपद पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी महिला अध्यक्ष से जिस अंदाज में बात कर रहा है, ऐसा लगता है जैसे कोई हार्डकोर क्रिमिनल धमका रहा हो। "अभी तक तो हम अपने को CEO और आपको अध्यक्ष समझते आ रहे थे। दोनों में यही रिश्ता था लेकिन ऐसा लगता है कि अब दुश्मनी हो ही जाना चाहिए। जमकर दुश्मनी कर लो लेकिन यह भी समझ लो की फिर गोलियां चलती है, गोलियां! और गोली कहीं भी चल सकती है। हमें अपने पुराने दिनों में वापस मत करो, वरना फिर मैं क्या कर डालूंगा, समझ नहीं पाओगी आदि... आदि.... न जाने क्या-क्या कह डाला मुख्य कार्यपालिका अधिकारी ने। "CEO threatened the District President" said- make your husband understand, otherwise the bullet can be fired anywhere
यह मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन का है। जहां जनपद अध्यक्ष और जनपद सीईओ के बीच चल रहा विवाद अब इस स्तर तक पहुंच चुका है। जनपद सीईओ ओपी अस्थाना ने महिला अध्यक्ष माया पांडेय को रात में फोन कर गोली मारने की धमकी दी है। अध्यक्ष माया पांडेय ने एसपी मैहर, कलेक्टर मैहर और जिला पंचायत सीईओ सतना से जनपद सीईओ ओपी अस्थाना की शिकायत भी की है। जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें जनपद सीईओ ओपी अस्थाना जनपद अध्यक्ष माया पांडेय को फोन कर उनके पति द्वारा इधर उधर शिकायत करने की बात कहते हुए कहा कि अगर दुश्मनी ही करनी है तो ठीक से की जाए। अभी अपन तो क्या है… अध्यक्ष और सीईओ की तौर पर बात कर रहे थे। अगर दुश्मनी करना है तो मुझे दिक्कत नहीं है। अब दुश्मनी में तो कुछ भी हो सकता है। कहीं गोली भी चल सकती है। कहीं भी कुछ भी हो सकता है। ठीक है न तो… वहां बता दीजिए….मेरी जिंदगी अगर बर्बाद करेंगे तो सामने वाले को मैं एकदम बर्बाद कर दूंगा। मुझे अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है..ठीक है । मामला संज्ञान में आने के बाद जहांSP ने इसके अपराधिक दृष्टिकोण से जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं कलेक्टर ने भी पूरे मामले की जांच आदेशित की है। उधर शुक्रवार को सीईओ ओपी अस्थाना को पन्ना पुलिस ने राजादहार देवेंद्रनगर के पास से हिरासत में ले लिया गया है। सीईओ को हिरासत में लेने के बाद मैहर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीईओ कार्रवाई की भनक लगते ही भागने का प्रयास कर रहे थे। मैहर पुलिस की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।