रफीक खान
मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम में एक्सीडेंट की घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद अस्पताल पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर BMO की पिटाई कर डाली। ड्यूटी डॉक्टर को एंबुलेंस में बंधक बना लिया तथा महिला स्टाफ को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। भीड़ में सांसद दर्शन सिंह चौधरी का हवाला देते हुए कहा कि वह किसी को छोड़ेंगे Vlog।BMO beaten up, duty doctor held hostage in ambulance, female staff abused and threatened with death
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि लामटा के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। घायल चंद्रभान साहू (32) और लक्ष्मीचंद साहू (41) निवासी चांदोन को बनखेड़ी अस्पताल लाया गया। लक्ष्मीचंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चांदोन सांसद दर्शन सिंह चौधरी का गांव है। बीएमओ डॉ. जेएस परिहार ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद मैं खुद अस्पताल पहुंचा। मृतक का शव उतरवाया और घायल को उतरवाने में मदद की। लेकिन परिजन इतने उत्तेजित थे कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हो रहे रहे थे। मौके पर पुलिस भी थी, पर भीड़ इतनी थी कि पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। सभी के सामने हमारे उघुटी डॉक्टर को धक्का देकर गाड़ी में जबरन बैठाया और ले गए। इस घटनाक्रम से स्टाफ द्वरा हुआ है। माहौल देखकर लग रहा था कि भीड़ किसी को मार ही डालेंगी। सोहागपुर पुलिस की मदद से डॉक्टर को छुड़ाया गया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इस बारे में कहा कि एक्सीडेंट में दो लोग घायल थे। एक का निधन हो गया है। ऐसी स्थिति में भीड़ का आक्रोषित होना स्वाभाविक है।