"केंद्रीय मंत्री" की बेटी और सहेलियों का बनाया वीडियो, मनचलों ने की "छेड़छाड़", थाने पहुंच कर दर्ज कराई FIR - khabarupdateindia

खबरे

"केंद्रीय मंत्री" की बेटी और सहेलियों का बनाया वीडियो, मनचलों ने की "छेड़छाड़", थाने पहुंच कर दर्ज कराई FIR


रफीक खान
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ सरे आम छेड़खानी की गई, वीडियो बनाया गया और भद्दे कमेंट्स पास किए गए। यह सब पुलिस के सुरक्षाकर्मियों के सामने हुआ और सब देखते रह गए। मनचले यह ओछी हरकत करने के बाद शान से वहां से निकल जाने में भी कामयाब रहे। पीड़ित लड़कियों के साथ खुद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि जब पुलिस की सुरक्षा कर्मियों के सामने इस तरह की घटना महाराष्ट्र में हो रही है, तब फिर आम आदमी के हाल क्या होंगे?Video made of Union Minister's daughter and friends, miscreants "molested", reached police station and lodged FIR

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की। कोथली गांव में एक यात्रा थी। इसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके 7 दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के साथ-साथ IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। रक्षा खडसे ने कहा, "यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे। आरोपियों के बुलंद हौसले कानून व्यवस्था के लिए निश्चित तौर पर चुनौती और चिंता का विषय है।