TRANSFER मध्य प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले रीवा जोन में नए आईजी और डीआईजी की पदस्थापना - khabarupdateindia

खबरे

TRANSFER मध्य प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले रीवा जोन में नए आईजी और डीआईजी की पदस्थापना


रफीक खान
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार के गृह विभाग द्वारा रविवार की रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत 15 आईपीएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं, जिनकी नवीन पदस्थापना करते हुए जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें रीवा ज़ोन में नए आईजी तथा डीआईजी की भी नवीन पदस्थापना हुई है। TRANSFER 15 IPS officers transferred in Madhya Pradesh, new IG and DIG posted in Rewa zone

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक आदर्श कटियार, विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल, सुश्री सोनाली मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई का अतिरिक्त प्रभार, रवि कुमार गुप्ता, संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र., से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल (सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापिस लेते हुए), संजीव शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई का अतिरिक्त प्रभार से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएँ, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (अजाक) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, राजाबाबू सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, ए . साई मनोहर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार चंचल शेखर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी, पुमु, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल, पुमु, भोपाल, जयदीप प्रसाद, प्रभारी महानिदेशक / अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी, पुमु, भोपाल (सेवाऐं सा.प्र.वि. से वापिस लेते हुए), योगेश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से प्रभारी महानिदेशक / अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल (सेवाऐं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए) संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. (सेवाएं सा.प्र.वि. से वापिस लेते हुए एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए), राकेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मान. मुख्यमंत्री, म.प्र. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल का अतिरिक्त प्रभार से संचालक खेल एवं युवा कल्याण (सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए), गौरव राजपूत, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (पदेन सचिव), म.प्र. शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन, रीवा (सेवाएँ सा.प्र.वि. से वापिस लेते हुए, श्रीमती कृष्णावेनी देसावतु, पुलिस महानिरीक्षक / उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, मध्य क्षेत्र, भोपाल से विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (पदेन सचिव), म.प्र. शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, भोपाल (सेवाएं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए), साकेत प्रकाश पाण्डे, उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज, रीवा सेउप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, राजेश सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक / सेनानी 25 वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज, रीवा पदस्थ किया गया है।