रफीक खान
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नागपुर जा रही एक यात्री बस जबलपुर जिले के बरगी थाना अंतर्गत क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। रविवार को अल सुबह हुई इस दुर्घटना के पीछे ड्राइवर को नींद का झोंका आना प्रथम दृष्टया कारण सामने आ रहा है। घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 के लगभग यात्री घायल होने की खबर है। इन सभी घायल यात्रियों को स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी को उपचार प्रदान किया जा रहा है।JABALPUR: Bus overturned near Bargi, 3 passengers died, 30 were sent to hospital, was going from Ayodhya to Nagpur
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि lदुर्घटना बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनपुर घाटी की है। यात्री बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। जबलपुर-बरगी के मध्य बस के चालक को सुबह लगभग 4 बजे नींद का झोंका आ गया, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई। घटना में हैदराबाद निवासी मालम्मा (45), नागपुर निवासी शुभम मेश्राम (28) और अमोल खोड़े (42) की मौत हो गई। बस में 36 यात्री सवार थे। सुबह दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर गए, जिससे बड़ी संख्या में घायल हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। दो की मौके पर मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक महिला को लखनौदान के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके से बस को सही करवा कर अलग करवा दिया है।