MP में BJP नेता को 3 घंटे तक बांधकर पीटते रहे, पुलिस ने कांग्रेस नेताओं समेत चार लोगों पर दर्ज की FIR - khabarupdateindia

खबरे

MP में BJP नेता को 3 घंटे तक बांधकर पीटते रहे, पुलिस ने कांग्रेस नेताओं समेत चार लोगों पर दर्ज की FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को 3 घंटे तक बांधकर रखने और उसे लगातार पीटने का मामला सामने आया है। हमलावर उसे कर में जबरदस्ती बैठा कर ले गए और फिर खेत के मकान पर उसे बंद कर रखा तथा 3 घंटे तक उसके साथ मारपीट की जाती रही। इस मामले में कांग्रेस नेताओं सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।In MP, BJP leader was tied and beaten for 3 hours, police registered FIR against four people including Congress leaders

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु प्रसाद ठाकुर के साथ मारपीट की ये घटना हुई है। विष्णु प्रसाद ठाकुर ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर अपने तीन साथियों के साथ कार से आए और गाली गलौच करते हुए उस जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने खेत पर ले गए। खेत में बने मकान में हाथ पैर बांधकर चारों ने करीब 3 घंटे तक मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने विष्णु प्रसाद के बेटे को फोन कर कहा कि तुम्हारे पिता हमारे पास हैं इन्हें ले जाओ और जब बेटा पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के बेटे ब्रजेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हरदा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष और लक्ष्मी नारायण ठाकुर की पत्नी प्रमिला ठाकुर ने इस पूरी घटना को लेकर मीडिया से कहा है कि विष्णु प्रसाद उनके पति को ब्लैकमेल करता है। 4 महीने पहले विष्णुप्रसाद के कहने पर पति पर झूठा केस दर्ज किया गया था। पुलिस सभी आरोप प्रत्यारोप की जांच भी कर रही है।