लड़के-लड़कियों की दारू पार्टी में फायरिंग, आंख में जा घुसी गोली, अस्पताल में छोड़कर भाग खड़े हुए सारे दोस्त - khabarupdateindia

खबरे

लड़के-लड़कियों की दारू पार्टी में फायरिंग, आंख में जा घुसी गोली, अस्पताल में छोड़कर भाग खड़े हुए सारे दोस्त


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में लड़के लड़कियों की एक दारू पार्टी में फायरिंग होने की खबर है। अचानक एक लड़की की आंख में गोली जा घुसी। जिससे वह गंभीर रूप से आहत हो गई। दारू पार्टी में मौजूद उसके दोस्त घबराए और उसे अस्पताल छोड़कर भाग खड़े हुए। अब मामला पुलिस के हाथ लग चुका है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि यह दारू पार्टी किसने आयोजित की थी और कौन-कौन इसमें शामिल थे? तथा फायरिंग कैसे हुई? क्या धोखे से गोली चली है या फिर जानबूझकर मारी गई है? Firing at a drinking party of boys and girls, bullet entered the eye, all friends ran away leaving them in the hospital

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में एक युवती को आंख में गोली लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराकर फरार हो गए। युवती का नाम भावना सिंह पुत्री संतोष‍ सिंह बताया गया है, उसकी उम्र 28 वर्ष है और वह मूलत: ग्वालियर में मुरार की रहने वाली है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवती का इलाज चल रहा है।अस्पताल में जो लड़के घायल युवती को लेकर आए थे, वो यहां एक चाबी भूल गए, जिसमें महालक्ष्मी नगर के मकान का पता लिखा था। पुलिस वहां पहुंची तो अंदर शराब की बोतल और खून मिला। इसके बाद पुलिस को यह साफ हो गया कि यहीं पर युवती को गोली मारी गई है।