अंततः हटाए गए मऊगंज के "कलेक्टर-SP", संजय और दिलीप को मिली नई जिम्मेदारी, GAD से आदेश जारी - khabarupdateindia

खबरे

अंततः हटाए गए मऊगंज के "कलेक्टर-SP", संजय और दिलीप को मिली नई जिम्मेदारी, GAD से आदेश जारी




रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा संभाग में गठित हुए नए जिला मऊगंज में पीछे 15 मार्च को हुई एक सनसनीखेज घटना के बाद राज्य सरकार ने वहां पदस्थ कलेक्टर अजय श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर को हटा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में नए कलेक्टर के रूप में संजय जैन तथा दिलीप सोनी को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 15 मार्च को यहां एक युवक की हत्या और उसके बाद बचाव के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, जिसमें एक एएसआई की मौत हो गई थी। Finally Mauganj's "Collector-SP" was removed, Sanjay and Dilip got new responsibility, order issued from GAD

उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को मऊगंज में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। हमले में एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा, एक युवक को बंधक बनाकर मार दिया गया था। मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 2013 बैच के आईएएस अजय श्रीवास्तव को मऊगंज कलेक्टर के पद से हटाकर भोपाल भेजा गया है। उन्हें अब मध्य प्रदेश शासन के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव और मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के स्थान पर 2015 बैच के आईएएस अफसर संजय कुमार जैन को मऊगंज जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जैन इससे पहले मध्य प्रदेश शासन के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव और मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे। साथ ही, वे मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। यहां एसपी रही रसना ठाकुर को मऊगंज से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय भेज दिया। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। दिलीप कुमार सोनी इससे पहले उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दिलीप कुमार सोनी ने 1997 में छतरपुर से राज्य पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत की थी।