नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू, स्कूलों की हुई छुट्टी, घायल पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल में, लगातार हो रही निगरानी - khabarupdateindia

खबरे

नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू, स्कूलों की हुई छुट्टी, घायल पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल में, लगातार हो रही निगरानी


रफीक खान
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र के विवाद को लेकर बीती रात जमकर उपद्रव और हंगामा हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की चेतावनी के बीच दूसरा समुदाय भी विरोध पर उत्तर आया और इस दौरान पथराव, आगजनी तथा लाठी चार्ज में 50 से अधिक लोग घायल हुए। घायल होने वालों में 30 पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी बताए जा रहे हैं। एक महिला पुलिस अधिकारी पर तो कुल्हाड़ी से हमला किया जाना कहा जा रहा है। घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस चप्पे -चप्पे पर पेट्रोलिंग कर रही है। कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नागपुर शहर के कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे नागपुर में धारा 163 लागू कर दी गई है। स्कूलों की भी छुट्टी हो गई है। Curfew imposed in many areas of Nagpur, schools closed, injured police officers and employees in hospital, continuous monitring

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि देर रात को दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त हिंसा हुई। हिंसक झड़प के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की। साथ ही वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों की बीच जमकर पथराव भी हुआ। पुलिस स्थिति को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा और आगजनी के बाद नागपुर के कई स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मकबरे को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दोनों समूहों ने सोमवार सुबह नागपुर में भी प्रदर्शन किया था, इसके कुछ ही घंटों बाद हिंसा भड़क उठी। उपद्ररियों ने करीब 25 से अधिक बाइक और तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 से 65 दंगाइयों को हिरासत में लिया। इसको देखते हुए पुलिस ने 10 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "नागपुर के महल इलाके में जिस तरह से स्थिति तनावपूर्ण हुई, वह बेहद निंदनीय है। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। यह गलत है। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है, उठाएं।