"2 TI नहीं रहे" : जबलपुर और इंदौर से दुखद खबर, दोनों जगह खेली जाने वाली पुलिस की होली निरस्त - khabarupdateindia

खबरे

"2 TI नहीं रहे" : जबलपुर और इंदौर से दुखद खबर, दोनों जगह खेली जाने वाली पुलिस की होली निरस्त


रफीक खान
मध्य प्रदेश में जबलपुर तथा इंदौर पुलिस को बुरी खबरों का सामना करना पड़ा। दोनों ही जिलों में पदस्थ एक एक निरीक्षक का आकस्मिक निधन हो गया। जबलपुर में जहां कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए तो वही ग्रामीण क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात इंदौर में पदस्थ निरीक्षक संजय पाठक की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। जबलपुर तथा इंदौर पुलिस के सामने आई इस दुख की घड़ी के चलते उन्हें अपनी होली को भी निरस्त करना पड़ा। "2 TIs are no more" : Sad news from Jabalpur and Indore, Police Holi to be played at both places cancelled

मध्य प्रदेश पुलिस में बतौर आरक्षक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रविंद्र सिंह TI Ravindra Singh पदोन्नति पाकर अब निरीक्षक बन गए थे। वह वर्तमान में कंट्रोल रूम के प्रभारी थे और जबलपुर पुलिस की कमान में बेहद सहयोग करते थे। मीडिया से लेकर समूचे जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना उनका मुख्य कार्य था। ऐसा पता चला है कि रविंद्र सिंह को जौंडिस हो गया था और यह ज्वांइडिस बिगड़ गया था। जबलपुर की अस्पतालों में इसका माकूल इलाज नहीं हो पाया, उन्हें रेफर किया गया और नागपुर में शनिवार की सुबह 6:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इसी तरह होली के दिन ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक के सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यहां आने से पहले ही हार्ट अटैक के कारण इनकी मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी संजय पाठक TI Sanjay Pathak मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे और इंदौर के आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। शुक्रवार को इनकी ड्यूटी बेटमा में लगाई गई थी। इसी दौरान दिल में दर्द होने के कारण टीआई की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस निरीक्षकों के आकस्मिक निधन पर उन्हें शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।