रफीक खान
भारत की राजधानी नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाते ही भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन शुरू हो गया है। सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन CBI की टीम ने DTC यानी कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे और जांच में सही पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर यह कार्रवाई की गई है।As soon as AAP leaves the government, 6 DTC officials arrested, CBI takes action in corruption case
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद जांच एजेंसी की यह पहली कार्रवाई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। केंद्रीय गुप्तचर ब्यूरो को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार का संकेत देने वाली सामग्री सामने आई, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारियां हुईं। ये अधिकारी दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े हैं। दिल्ली से लेकर गुरुग्राम बॉर्डर इलाके में रिश्वत लेने वाले दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। केंद्रीय गुप्तचर ब्यूरो द्वारा अभी इस कार्रवाई के संबंध में प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है।