SAS अफसरों के तबादले: जबलपुर जिला पंचायत के नए CEO होंगे अभिषेक गहलोत, भोपाल इला तिवारी के जिम्मे - khabarupdateindia

खबरे

SAS अफसरों के तबादले: जबलपुर जिला पंचायत के नए CEO होंगे अभिषेक गहलोत, भोपाल इला तिवारी के जिम्मे


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के तहत एडिशनल कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के इन 12 अधिकारियों में 10 को नए जिलों में जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। जबलपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी CEO के रूप में अभिषेक गहलोत तथा भोपाल में इला तिवारी को CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।Transfer of SAS officers: Abhishek Gehlot will be the new CEO of Jabalpur District Panchayat, Bhopal will be under the responsibility of Ila Tiwari

जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती नंदा भलावे कुशरे आर आर 2006 - उप संचालक, आर.सी.व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश, भोपाल से मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा, श्री राकेश कुशरे आर आर 2006 -उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अपर संचालक, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग (विभागीय आदेश दिनांक 08.12.2024 को संशोधित करते हुए)। श्रीमती इला तिवारी आर आर 2007 - उप सचिव लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल, श्री अभिषेक दुबे आर आर 2018 - उप सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना, सुश्री लता शरणागत आर आर 2018 - उप सचिव भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग से मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर, डॉ इच्छित गड़पाले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना से उपसचिव गृह विभाग, श्री मेहताब सिंह गुर्जर मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा, श्री उमराव सिंह मरावी उप सचिव, मुख्य सचिव के कार्यालय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना, श्री प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर देवास से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह, श्री ओम प्रकाश सनोदिया महाप्रबंधक वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा, श्री अनुकूल जैन अपर कलेक्टर उज्जैन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर। श्री अभिषेक गहलोत मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल तथा मुख्य महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर बनाया गया है।