रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना पुलिस को एक ऐसा मामला सामने लगा है, जिसने अपहरण, जिस्म फरोशी और मानव तस्करी जैसे एंगल को बेनकाब किया है। 2 साल पहले अपहृत की गई लड़की को मानव तस्करों ने चार बार दो-दो लाख रुपए में बेच डाला। यानी कि जिसको भी लड़की बेची जाती थी, उसे 6 माह के लिए दी जाती थी। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनका अभी खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच चल रही है। Kidnapping and prostitution: Girl sold 4 times in 2 years for Rs 2 lakh each
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पुलिस के द्वारा एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिसने नाबालिग को दो लाख रुपए में खरीदा था। दो साल में नाबालिग को 3 से 4 बार बेचा गया और उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया गया था। इसमें नाबालिग ने पांच से छह लोगों के नाम भी बताए हैं। जिनकी तलाश में अशोका गार्डन पुलिस जुट गई है। अशोका गार्डन से अपहरण करके नाबालिग को रायसेन ले जाया गया। जहां उसे कई दूसरे अन्य स्थानों पर बेचा गया । साल 2023 में 14 वर्षीय नाबालिग का अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। तभी से मामले की जांच की जा रहील थी। पुलिस को करीब दो दिन पहले जानकारी आई कि किडनैप की गई लड़की अशोक नगर में रह रही है। इसके पुलिस की एक टीम अशोकनगर के लिए रवाना हुई। जहां उसे युवक के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद बंधक बनाकर रखने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को भोपाल लाई है। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसे दो-दो लाख रुपए में 4 बार बेचा गया था।