रफीक खान
मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के सोमवार को रात में थोक बंद तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में 42 आईएएस अधिकारियों को बदल गया है। इनमें 12 जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। IAS transfer in MP: 42 officers replaced, 12 districts to have new collectors
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले तबादले को हरी झंडी दी है। इन दो सचिव मुख्यमंत्री का ट्रांसफर सचिव, मुख्यमंत्री, भरत यादव को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल बनाया गया है। सचिव, मुख्यमंत्री, अविनाश लवानियो को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर बनाया गया है। आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण सिबि चक्रवर्ती को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। जिला कलेक्टरों के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।