MP में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव को HC ने किया शून्य घोषित - khabarupdateindia

खबरे

MP में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव को HC ने किया शून्य घोषित


रफीक खान
मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट द्वारा पारित किए गए एक आदेश से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में डबल बेंच द्वारा उज्जैन जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव को शून्य घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष का नया चुनाव कराने का आदेश भी दिया गया है। हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष विंध्ययां पवार को अपस्त कर दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं।Congress gets a big setback in MP, HC declares-district-panchayat-president-election-void

न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह की डबल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता भंवरबाई के पक्ष में फैसला दिया है। 27 जुलाई 2022 को उज्जैन जनपद अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुए थे। जनपद में भाजपा समर्थित सदस्यों का बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस की उम्मीदवार विंध्या देवेंद्रसिंह पंवार 12-0 से अध्यक्ष का चुनाव जीती थीं। कांग्रेस समर्थित नासिर पटेल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए थे। भाजपा समर्थित उम्मीदवार भंवरबाई ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध बताते हुए न्यायालय में याचिका दायर की थी जिस पर हाई कोर्ट ने चुनाव शून्य घोषित करते हुए अध्यक्ष का नया चुनाव कराने का आदेश दिया है। चुनाव प्रक्रिया में हुई धांधली के खिलाफ वर्तमान मुख्यमंत्री तथा तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं के साथ धरना भी दिया था।