MLA बनवाने की लालच देकर BJP "नेता" ने किया "नेत्री" से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग कर एंठे लाखों रुपए, पुलिस ने गिरफ्तार पार्टी ने किया निष्कासित - khabarupdateindia

खबरे

MLA बनवाने की लालच देकर BJP "नेता" ने किया "नेत्री" से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग कर एंठे लाखों रुपए, पुलिस ने गिरफ्तार पार्टी ने किया निष्कासित


रफीक खान
विंध्याचल में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है। सनसनीखेज घटना यह है कि यहां एक कद्दावर भारतीय जनता पार्टी के नेता ने MLA की टिकट दिलवा कर एक नेत्री को विधानसभा तक पहुंचाने का झांसा दिया और फिर उसके साथ में दुष्कर्म किया। दैहिक शोषण के वीडियो बना लिए गए और उसके जरिए ब्लैकमेलिंग किया गया। ब्लैकमेलिंग के सहारे लाखों रुपए एंठे गए। हाई प्रोफाइल घराने की यह युवती जब त्रस्त हो गई तो उसने पुलिस की शरण ली और FIR दर्ज करवा दी। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर नेता जी को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उसकी इस करतूत पर निष्कासित कर दिया है। BJP "leader" raped "leader" by luring her with the promise of making her MLA, extorted lakhs of rupees by blackmailing her, police arrested her and party expelled her

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सीधी पुलिस ने भाजपा नेता अजीतपाल सिंह चौहान को एक हाई प्रोफाइल महिला नेत्री के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। डैनिहा निवासी अजीतपाल को रीवा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 308(5), 296, 251 (3) और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में रेप और ब्लैकमेलिंग कर धन वसूली के गंभीर आरोप शामिल हैं। अजीतपाल सिंह 3 साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के प्राथमिक सदस्य थे। उन्होंने अभी तक सक्रिय सदस्यता भी नहीं ली थी। जांच में सामने आया है कि अजीतपाल का राजनीतिक प्रभाव काफी ज्यादा था। तीन साल पहले तक वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। उनके कुंडा के राजा भैया और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अमित जोगी से भी नजदीकी संबंध थे। गिरफ्तारी के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुमति से भाजपा के जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने अजीत पाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। आरोपी नेता के फोटो और वीडियो भी वायरल किया जा रहे हैं।