रफीक खान
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भारतीय जनता पार्टी की एक नेत्री को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। भाजपा नेत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई, जब भाजपा नेत्री दतिया में रतनगढ़ माता के दर्शन के लिए जा रही थी। बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए गोली मारकर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। BJP leader going to temple was shot, admitted to hospital in critical condition
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना सेवड़ा रोड स्थित अन्नू पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा को उसके परिजन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंदरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। नीतू दहेज हत्या के केस में एक महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आई है। महिला को जिला अस्पताल में लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। नीतू पति अजय विश्वकर्मा (30) अपने परिजन और रिश्तेदार के साथ बाइक से मंदिर जा रही थी। दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया। फिर बाइक रोकर फायर कर दिया। गोली नीतू के पैर में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।