AAP विधायक की देर रात गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में घटना, पुलिस जांच में जुटी - khabarupdateindia

खबरे

AAP विधायक की देर रात गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में घटना, पुलिस जांच में जुटी




रफीक खान
पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक की गोली लगने से मौत हो गई। लुधियाना में रहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी को देर रात करीब 12:30 बजे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद आधी रात से ही उनके समर्थकों, आम आदमी पार्टी के नेताओं तथा पुलिस का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर उन्हें कैसे गोली लगी?AAP MLA died after being shot late at night, incident happened under suspicious circumstances, police is investigating

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि पुलिस की प्राथमिक जाँच में भी मौत की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है। लुधियाना के DCP जसकरन सिंह तेजा ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। उनके शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पूरी जांच होने के बाद मौत की वजह का पता लग सकेगा। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आनी बाकी है। गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी भी नगर निगम चुनाव लड़ी थीं , लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गईं। अगस्त 2024 में, गुरप्रीत बस्सी गोगी ने बुद्ध नाला में एक पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला को तोड़ दिया था, जिसकी नींव उन्होंने 2022 में आधारशिला रखी थी। गोगी ने परियोजना में देरी पर निराशा व्यक्त की थी। शीतला माता मंदिर में चोरी की घटना के बाद में शुक्रवार की शाम विधायक जोगी ने मंदिर का भी दौरा किया था।