जबलपुर में पुलिस से बचने कुख्यात बदमाश पहाड़ी से कूदा, दोनों पैर टूटे, अस्पताल मेंभर्ती - khabarupdateindia

खबरे

demo-image

जबलपुर में पुलिस से बचने कुख्यात बदमाश पहाड़ी से कूदा, दोनों पैर टूटे, अस्पताल मेंभर्ती


Screenshot_2024-12-03-16-12-40-54_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर का एक कुख्यात बदमाश पुलिस से बचने के चक्कर में ऊंची पहाड़ी से कूद गया। इस घटना में कुख्यात बदमाश के दोनों पैर टूट गए तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट लगी हुई है। घायल अवस्था में कुख्यात बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। कुख्यात बदमाश पर हत्या समेत कई संगीन वारदातों के प्रकरण पुलिस थानों में दर्ज हैं। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। Notorious criminal jumped from hill to escape from police in Jabalpur, both legs broken, admitted to hospital

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि गढ़ा क्षेत्र में रहने वाला कुख्यात बदमाश आसिफ मंसूरी उर्फ शिब्बू खान को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो 1 नवंबर से दिनेश झारिया की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से उसके मदन महल पहाड़ी पर होने की सूचना मिली थी। जैसे ही गढ़ा थाना पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह पहाड़ी से कूद गया। आसिफ मंसूरी उर्फ शिब्बू खान सूपाताल छुई खदान का रहने वाला है। उसके ऊपर अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की है। आरोपी ने पुरानी रंजिश में 1 नवंबर को गढ़ा निवासी दिनेश झारिया की निहाल केवट, राधे, अज्जू और बुच्ची के साथ मिलकर चाकू मार कर हत्या कर दी थी। गढ़ा थाना पुलिस ने शिब्बू के सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शिब्बू फरारी काट रहा था। अस्पताल में भर्ती शिबू खान की सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस ने किए हैं।

Contact Form

Name

Email *

Message *