1 साल से फरार चिटफंडी को बना दिया BJP ने मंडल अध्यक्ष, अब अपने ही सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल - khabarupdateindia

खबरे

demo-image

1 साल से फरार चिटफंडी को बना दिया BJP ने मंडल अध्यक्ष, अब अपने ही सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल


IMG-20241217-WA0940
रफीक खान
मध्य प्रदेश में संगठन चुनाव के तहत इस समय सभी जिलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का दौर चल रहा है। इसी क्रम में रतलाम में की गई मंडल अध्यक्ष की एक नियुक्ति जमकर चर्चाओं में बनी हुई है और उस नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। दरअसल इसके पीछे कारण यह है कि एक मंडल अध्यक्ष ऐसा बना दिया गया है, जो एक चिट फंड कंपनी का एजेंट था और वह लगातार 1 साल से फरार चल रहा था। BJP made a chit fund operator absconding for 1 year as Mandal president, now he is trolling them on his own social media

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि भले ही केन्द्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन थी कि संगठन चुनाव में दागी को मंडल या जिला अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। फिर भी आलोट विधानसभा में जोगणिया माता मंडल का अध्यक्ष फरार हरिसिंह गुर्जर को बना दिया गया। रतलाम जिले की आलोट विधानसभा के जोगणिया माता मंडल का बीजेपी ने जिले मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है उसका नाम हरिसिंह गुर्जर है। हरिसिंह गुर्जर चिटफंड मामले में एक साल से फरार है। वो एडीवी चिटफंड कंपनी का एजेंट था और उस पर बरखेड़ा के कैलाशचंद्र सेठिया से रुपए लिए, समय पूरा होने पर भी नहीं लौटाए। कोर्ट ने 2 दिसंबर को एडीवी एमडी राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह को 3 साल की सजा सुनाई। पुलिस ने हरिसिंह और रमेश ब्राह्मण को 19 दिसंबर 2023 से स्थायी फरार घोषित किया गया है।

Contact Form

Name

Email *

Message *