हज यात्रियों को पहली किश्त में जमा करना पड़ेंगे कितने रुपए, मध्य प्रदेश से 7107 यात्रियों की पहली लिस्ट जारी - khabarupdateindia

खबरे

हज यात्रियों को पहली किश्त में जमा करना पड़ेंगे कितने रुपए, मध्य प्रदेश से 7107 यात्रियों की पहली लिस्ट जारी


रफीक खान
हज यात्रा 2025 के लिए यात्रियों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। पूरे भारत से जहां 175000 लोग हज यात्रा पर जाएंगे, वहीं मध्य प्रदेश से 7107 लोगों के जाने की पहली सूची जारी कर दी गई है। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को प्रथम किस्त के रूप में 1लाख 30 हज़ार 300 रूपये बैंक में जमा करना होंगे। इसके बाद में कुछ औपचारिकताएं पूरी करना होगी। जिसकी जानकारी इस समाचार में प्रदान की जा रही है। How much rupees will aaaaaHaj pilgrims have to deposit in the first installment, first list of 7107 pilgrims from Madhya Pradesh released

मध्य प्रदेश से 2025 हज़ पर जाने वाले हाजी साहिबान को पहली किस्त के रूप में 1 लाख 30 हज़ार 300 सो रुपए 21 अक्टूबर 2025 से पहले जमा करना होंगे भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की किसी भी शाखा में जमा कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश हज कमेटी में ये पेपर जमा करना होगा

1 पासपोर्ट की फोटो कॉपी सेल्फ अटैज यानी साइन की हुई

1,30,300 रुपये बैंक में जमा की गई पे स्लिप

दो फोटो पासपोर्ट साइज

ऑनलाइन पहली बार किए गए फॉर्म की फोटो कॉपी

बैंक की पासबुक या ब्लैंक चेक

मेडिकल सर्टिफिकेट सरकारी डॉक्टर द्वारा

यह सारे डॉक्यूमेंट मध्य प्रदेश राज हज कमेटी सिंगार चोली जिला भोपाल कार्यालय में 21 अक्टूबर से पहले जमा करने होंगे इस बार मध्य प्रदेश से 7107 लोगों का चयन हुआ है जिनकी रवानगी की हज के लिए जून के महीने में होगी कुछ लोगों की अभी वेटिंग लिस्ट आई है जो हो सकता है आगे चलकर क्लियर हो जाए जिनकी वेटिंग लिस्ट क्लियर होगी उनको मध्य प्रदेश राज हज कमेटी या सेंट्रल हज कमेटी द्वारा सूचना दे दी जाएगी। सेंट्रल हज कमेटी द्वारा इस बार 8 महीने पहले सारी डॉक्यूमेंट और कलेक्ट कर लिए गए हैं। लगभग हिंदुस्तान से 175000 लोग हज पर जाएंगे, जिसमें से 162000 सेंट्रल हज कमिटी मुंबई की ज़ानिब से रवाना होंगे। इस बार लगभग 8 महीने पहले ही हाजियों का पैसा सेंट्रल हज कमिटी मुंबई में जमा करा रही है। जो कि लगभग 20 अरब के आसपास होगा। मध्य प्रदेश से इस बार एक अरब के आसपास पैसा सेंट्रल हज कमिटी मध्य प्रदेश जमा कर रही है। अभी फाइनल अमाउंट सेंट्रल हज कमेटी ने जारी नहीं किया है बाकी का बकाया दो किस्तों के रूप में जमा करना होगा। जिसका ऐलान सेंट्रल हज कमेटी द्वारा आगे किया जाएगा। हज यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान की प्राथमिकता मुंबई, इंदौर और भोपाल के रूप में दी गई है।