बौद्धिक संपदा पर SC जस्टिस सतीश शर्मा ने किया भारत का नेतृत्व - khabarupdateindia

खबरे

बौद्धिक संपदा पर SC जस्टिस सतीश शर्मा ने किया भारत का नेतृत्व


रफीक खान
न्याय क्षेत्र में मध्य प्रदेश के जबलपुर से वकालत के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने बौद्धिक संपदा पर बारीकियां को रेखांकित करते हुए भारतीय न्यायपालिका का नेतृत्व किया। जस्टिस शर्मा के व्याख्यान को इस आयोजन में न सिर्फ सराहना मिली बल्कि कानून के क्षेत्र में इसे मील का पत्थर माना जाएगा। SC Justice Satish Sharma leads India on intellectual property 2024

दरअसल डब्ल्यूआईपीओ बौद्धिक संपदा न्यायाधीश फोरम द्वारा गेवेना, स्विट्जरलैंड में एक गरिमा में समारोह आयोजित किया गया था। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन WIPO संयुक्त राष्ट्र (UN) की 15 विशिष्ट एजेंसियों में से एक है। WIPO में वर्तमान में भारत सहित 193 सदस्य देश हैं। भारत सहित सभी देशों के न्यायाधीशों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसके लिए Supreme Court Justice Shri एस सी शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका का प्रतिनिधित्व किया।