MP के नए CS अनुराग जैन ने नहीं किया आज ज्वाइन, इसलिए टल गया... - khabarupdateindia

खबरे

MP के नए CS अनुराग जैन ने नहीं किया आज ज्वाइन, इसलिए टल गया...


रफीक खान
मध्य प्रदेश के नव पदस्थ मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सोमवार को अपनी पूर्व घोषित जॉइनिंग टाल दी है। दरअसल पितृपक्ष के चलते उन्होंने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। अब अनुराग जैन तीन अक्टूबर को ज्वाइन करेंगे यानी की अब उनकी जॉइनिंग गुरुवार को होगी। MP's new CS Anurag Jain did not join today, hence it was postponed...

गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी अनुराग जैन की पदस्थापना सोमवार को ही की गई थी। इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन द्वारा भी देर शाम आदेश जारी कर दिया गया था, जबकि इसके पूर्व उन्हें दिल्ली स्थित डीओपीटी से रिलीव करने के आदेश भी जारी कर दिए गए थे। अनुराग जैन शुरू से ही मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल थे और ऐसा माना जा रहा था कि अंत में उनके नाम पर ही मोहर लगेगी। हालांकि मध्य प्रदेश में राजेश राजौरा के नाम की खूब बूम थी। उधर वीरा राणा मुख्य सचिव से सेवा निर्वत्त हो गई है और अब इंतजार किया जा रहा है कि अगले एक-दो दिन के भीतर उनका भी नई पद स्थापना का आदेश जारी हो जाएगा। वीरा राणा संभवत बीपी सिंह का स्थान लेंगी।