मध्य प्रदेश पुलिस बल में जल्द होगी 7500 सिपाहियों की भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

मध्य प्रदेश पुलिस बल में जल्द होगी 7500 सिपाहियों की भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश पुलिस का बल बढ़ेगा यानी कि मध्य प्रदेश पुलिस में जल्द ही सिपाहियों की नई भर्ती होगी। 7500 पदों पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए विभाग द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी में इसका विज्ञापन निकल आएगा। कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से इस भरती को आयोजित करने पर भी विचार चल रहा है। गृह विभाग का दायित्व मुख्यमंत्री के पास है और डॉक्टर मोहन यादव खुद इस पर गंभीरता से लगे हुए हैं। 7500 constables will soon be recruited in Madhya Pradesh Police Force

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच वर्ष पहले अपने कार्यकाल के दौरान प्रतिवर्ष 5000 पुलिस आरक्षकों की भर्ती करने की बात कही थी, पर उसके बाद मात्र एक बार 6000 आरक्षकों की भर्ती ही हो पाई। अभी लगभग 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। इसी वर्ष इनकी चयन सूची जारी होने की आशा है। इसके बाद लगभग इतने ही पदों के लिए और भर्ती की तैयारी पुलिस मुख्यालय ने शुरू कर दी है। इसी वर्ष कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे मंडल अगले वर्ष मार्च के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सके। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और इतने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में लगभग डेढ़ वर्ष लग जाएंगे। यानी 2025 में विज्ञापन जारी होता है तो 2026 तक ही आरक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी। जानकारों का कहना है कि मापदंड के अनुसार 50 हजार लोगों पर एक थाना होना चाहिए। ऐसे में प्रदेश में जिला पुलिस बल के 1700 थानों की आवश्यकता है, पर अभी 968 ही हैं। पुलिस बल की यह कमी सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि विवेचना से लेकर हर स्तर पर विभाग को खलती रहती है।