MP में BJP बनाएगी इस बार डेढ़ करोड़ मेंबर, पूरे देश में नंबर वन हो जाएगा प्रदेश संगठन - khabarupdateindia

खबरे

MP में BJP बनाएगी इस बार डेढ़ करोड़ मेंबर, पूरे देश में नंबर वन हो जाएगा प्रदेश संगठन



रफीक खान
मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। This time BJP will make ng 1.5 crore members in MP, the state organization will become number one in the entire country. पार्टी ने कई चरणों के विचार विमर्श के बाद कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारी का टारगेट भी निर्धारित कर दिया है। सदस्यों की यह लक्ष्य संख्या मौजूदा सदस्यों की तुलना में 55 लाख ज्यादा बताई जा रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो भारतीय जनता पार्टी का मध्य प्रदेश संगठन समूचे देश में प्रथम स्थान पर आ जाएगा। लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटें हासिल करने के बाद न सिर्फ मध्य प्रदेश के नेता बल्कि कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित है, जिन लोगों को अच्छी जगह काम करने का मौका नहीं मिला है, उनकी नाराजगी दूर करने के लिए जल्द ही निगम - मंडल का पिटारा भी खोला जा रहा है।

कहा जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि मध्य प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हर बूथ पर नए 200 सदस्य बनाने का टारगेट तय किया गया है। अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती यानी 25 सितंबर तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। एमपी में भाजपा के 41 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं। हर कार्यकर्ता को 4 सदस्य बनाने का टारगेट मिला है।इस तरह प्रदेशभर में 1 करोड़ 64 लाख सदस्य बनेंगे। 29 सांसदों को 25-25 हजार सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। मंत्री को 15, विधायकों को 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। महापौर, जिला पंचायत अध्यक्षों को 15-15 हजार सदस्य बनाना है। नगर पालिका अध्यक्षों को 5 से 6 हजार सदस्य बनाने होंगे। बीजेपी में हर 6 साल बाद सदस्यता का रिन्यूअल होता है। इसलिए हर कार्यकर्ता को दोबारा सदस्यता लेनी होती है। साथ ही, समाज के हर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी पार्टी से जोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सदस्यता के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा की सदस्यता के साथ ही प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरु होंगे। सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए तमाम तरह की तैयारी हो गई है तथा जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया जा चुका है।