अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत हुए डॉ. पवन स्थापक - khabarupdateindia

खबरे

अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत हुए डॉ. पवन स्थापक


रफीक खान
न सिर्फ जबलपुर बल्कि समूचे मध्य प्रदेश और देश में पहचान बनाने वाले प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन स्थापक को अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत किया गया है। विश्व माता गायत्री ट्रस्ट एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञानंद मिशन द्वारा डॉ पवन स्थापक को 2024 का अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञानंद सम्मान 2024 प्रदान करते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को रेखांकित किया गया।

जानकारी के अनुसार निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं कोविड महामारी के समय की गई निःशुल्क सेवा कार्य के लिए यह अवार्ड दिया गया है I यह सम्मान दिनांक 3 सितंबर 2024 को सिरीफ़ोर्ट ऑडिटोरियम दिल्ली में दिया गया I मुख्य अतिथि महंत रवींद्र पूरी महाराज अध्यक्ष अखाड़ा परिषद, विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद, दिनेश मार्गदर्शक विश्व हिंदू परिषद ,सुश्री बांसुरी स्वराज सांसद दिल्ली, संतों में परम पूज्य राघवानंद महाराज (सूरीनाम), स्वामी नारायण गिरि ,श्री माँ विभानंद गिरी , स्वामी बालकनाथ महाराज , महा मण्डलेश्वर नवल किशोर दIस , हेमानंद सरस्वती, कृष्ण साह महाराज, महंत सोमगिरी , चक्रानंद गिरी , प्रज्ञा भारती और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, साधु संत उपस्थित रहेI पूरे भारत में सिर्फ़ पाँच लोगों को चिकित्सा, सामाजिक समरसता, कला,साहित्य और आदिवासी उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था ।