सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 कावड़ियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती Stampede in Siddheshwar temple, 9 Kavadis killed, more than 50 injured, admitted to hospital - khabarupdateindia

खबरे

सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 कावड़ियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती Stampede in Siddheshwar temple, 9 Kavadis killed, more than 50 injured, admitted to hospital


रफीक खान
बिहार के जहानाबाद मखदुमपुर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर baba siddheshwar nath temple में अचानक भगदड़ मच गई। घटना में 9 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। भगदड़ के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। अलग-अलग कारणों को बताया जा रहा है। मृत हुए लोगों में अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन मरने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रहा है। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतकों में चार महिलाएं तथा पांच पुरुष बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि बिहार के जहानाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। करीब 50 से ज्यादा घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया गया। घायलों की संख्या निश्चित तौर पर और अधिक हो सकती है लेकिन प्रशासन द्वारा इसका कोई सही आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। वही मरने वालों की संख्या भी आधिकारिक तौर पर 7 बताई जा रही है। कहा जाता है कि बिहार के मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ पर स्थित बाबा सिदेश्वर नाथ मंदिर में एक दुखद घटना घटी है। सावन के महीने में शिव के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। प्राथमिक तौर पर यह माना जा रहा है कि मंदिर परिसर में बारिश की वजह से फिसलन की स्थिति थी और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे भीड़ अचानक से भागने लगी। फिर कब एक दूसरे के ऊपर गिरते हुए लोग चपेट में आते गए, पता ही नहीं चल पाया।