अब कांग्रेसी MLA बोले- थानेदार की चमड़ी काटकर भूसा भर दिया जाता इसी सभा में, अत्याचार-भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर में प्रदर्शन Now Congress MLA said - Police station officer's skin is cut and stuffed with straw in this very meeting, protest in Sagar against atrocities and corruption - khabarupdateindia

खबरे

अब कांग्रेसी MLA बोले- थानेदार की चमड़ी काटकर भूसा भर दिया जाता इसी सभा में, अत्याचार-भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर में प्रदर्शन Now Congress MLA said - Police station officer's skin is cut and stuffed with straw in this very meeting, protest in Sagar against atrocities and corruption


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के एक पूर्व विधायक द्वारा घमापुर थाने के प्रभारी को धमकाने के बाद अब सागर में आदिवासी दलितो पर अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि अगर सरकार बन गई होती तो थानेदार की इसी सभा में चमड़ी काटकर भूसा भर दिया जाता। कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल को लेकर सियासत तेज हो गई है। यह भी संभव है कि उनके इस बयान के बाद पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कर दी जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में सागर में जंगी प्रदर्शन किया गया।

विधानसभा चुनाव में सरकार बनने से चुकाने के बाद और फिर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। लगातार प्रदेश के कई जिलों में आंदोलन के किए जा रहे हैं। सागर के कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस नेताओ ने मोहन सरकार, स्थानीय नेताओ सहित शासन प्रशासन को जमकर कोसा। कांग्रेस की सभा में भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा, 'अपराध होगा तो व्यक्ति थाने में ही जाएगा, लेकिन वहां गालियां देते हैं। 2.48 करोड़ वोट में से 2 करोड़ वोट ही डाल दिया होता तो सब कुछ इसी सभा में दिखा दिया जाता। फूल सिंह बरैया ने कहा 'कलेक्टर और एसपी को पता ही नहीं मामला क्या है। ये तो आए और गए। अगर आपने वोट डाल दिया होता, तो आपकी सरकार होती। जिन लोगों ने आप पर अत्याचार किया है, उनको आपके ही गांव में उल्टा लटका देता। ऐसा नहीं होगा, तो फूल सिंह बरैया का नाम बदल देना'। सागर नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार और बेलगाम कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए सागर कलेक्ट्रट का घेराव किया गया। पुलिस ने घेर को नाकाम करने के लिए चारों तरफ बैरिकेट्स लगा दिए थे। इसे पार करने के लिए कांग्रेस करीब आधा घंटे तक संघर्ष करती रही, कई नेताओं ने इसे फांदने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनकी एक नहीं चलनी दी, और किसी भी हाल में इस दीवार को वह भेद नहीं पाए, रुक-रुक कर कई बार वाटर कैनन का प्रयोग कर कांग्रेसियों को खदेड़ा जाता रहा। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जल्दी ही अगर यहां व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो राहुल गांधी जी को लाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।