9 को भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी स्थापना की वर्षगांठ, दिल्ली में हो रहा आयोजन Indian Sampoorna Krantikari Party will celebrate its foundation anniversary on 9th as Revolution Day, event being organized in Delhi - khabarupdateindia

खबरे

9 को भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी स्थापना की वर्षगांठ, दिल्ली में हो रहा आयोजन Indian Sampoorna Krantikari Party will celebrate its foundation anniversary on 9th as Revolution Day, event being organized in Delhi


रफीक खान
अपनी स्थापना की 19वीं वर्षगांठ भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी 9 अगस्त को मनाएगी। भारत की राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह भदोरिया तथा संगठन मंत्री पंडित देवेंद्र शुक्ला स्वयं डेरा डाले हुए हैं। नेता द्वय का कहना है कि इस कार्यक्रम में देशभर से क्रांतिकारियों को आमंत्रित किया गया है। पार्टी के संस्थापक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने जिस संकल्प के साथ इसकी आधारशिला रखी थी, उसे दोहराया जाएगा। पूरे भारत से आने वाले क्रांति वीरों को यह संकल्प भी दिलाया जाएगा कि अब समय आ गया है, जब विघटनकारी ताकतों का शिद्दत के साथ मिलकर मुकाबला किया जाए।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिंदर सिंह भदोरिया तथा संगठन मंत्री पंडित देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि पार्टी के संस्थापक डॉ ओमप्रकाश सिंह जी का सोचना था कि देश में जब तक एक संपूर्ण क्रांति नहीं आएगी तब तक इस देश का पूर्ण विकास नहीं हो पाएगा। देश से गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध पूरी तरह से समाप्त करने के लिए देश में 7 क्रांतियां का आना बहुत आवश्यक है। इनमें पहली सामाजिक, दूसरी आर्थिक, तीसरी शिक्षा मे क्रन्ति, चौथी स्वास्थ्य में क्रांति, पंचावा क़ृषि क्रांति, छठवा रोजगार में क्रांति और अंतिम सातवीं सबसे महत्वपूर्ण सामान्य की क्रांति को रेखांकित किया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिन्द्र सिंह भदौरिया ने इसी लक्ष्य को आगे बढाते हुए पार्टी के 19वे स्थापना दिवस पर देश के चुनिंदा उन क्रांतिकारियों को विशेष आमंत्रण भेजा है, जिन्होंने देश की विभिन्न क्रांतियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है लेकिन उन्हें आज तक उचित सम्मान नहीं मिल पाया। 75% क्रांति जो अभी तक देश की होनी बाकी है, पूरी ताकत से उस क्रांति को देश में लाकर देश को खुशहाल सक्षम एवं विश्व गुरु बनाना है। इसी दिन पार्टी संस्थापक डॉ ओम प्रकाश सिंह का जन्म दिवस भी है, जिसे भी मनाया जायेगा।