IAS-IPS ट्रांसफर: मध्य प्रदेश में कई जिलों के कलेक्टर-एसपी बदले, देर रात सरकार ने जारी किए आदेश IAS-IPS transfer: Collector-SP of many districts in Madhya Pradesh changed, government issued orders late night - khabarupdateindia

खबरे

IAS-IPS ट्रांसफर: मध्य प्रदेश में कई जिलों के कलेक्टर-एसपी बदले, देर रात सरकार ने जारी किए आदेश IAS-IPS transfer: Collector-SP of many districts in Madhya Pradesh changed, government issued orders late night


रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन द्वारा की जाने वाली प्रतीक्षित प्रशासनिक सर्जरी की शुरुआत देर रात हो गई। प्रदेश के 26 आईएएस अधिकारियों तथा 21 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। इन दोनों ही आदेशों में कई जिलों के कलेक्टर व एसपी भी बदल दिए गए हैं। अधिकांश वे ही कलेक्टर यथा एसपी प्रभावित हुए हैं, जिनकी जानकारी पूर्व के समाचारों में "खबर अपडेट इंडिया" द्वारा प्रकाशित की जा चुकी है। आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची समाचार के साथ संलग्न है- वे ही कलेक्टर यथा एसपी प्रभावित हुए हैं, जिनकी जानकारी पूर्व के समाचारों में "खबर अपडेट इंडिया" द्वारा प्रकाशित की जा चुकी है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा तथा तमाम तरह की औपचारिकताओं के बाद शनिवार तथा रविवार की दरमियानी रात में यह आदेश प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। विदिशा, शहडोल, मंडला, राजगढ़, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, और नीमच जिले के कलेक्टरों को बदला गया है।  21 आईपीएस अफसरों के तबादलों में 7 जिलों के एसपी शामिल हैं। रायसेन, मुरैना, अनूपपुर, पांढुर्णा, मऊगंज, बालाघाट, और मंदसौर जिलों में एसपी का ट्रांसफर किया गया है।

आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना

- नीमच कलेक्टर दिनेश जैन को पंचायत एवं ग्रामीण विकास का अपर सचिव बनाया गया है जबकि उनकी जगह हिमांशु चंद्रा अब नीमच कलेक्टर होंगे. चंद्रा फ़िलहाल भोपाल में अपर कलेक्टर हैं।
- शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर की जगह केदार सिंह नए कलेक्टर होंगे।
- विकास मिश्रा की जगह अब हर्ष सिंह डिंडोरी के नए कलेक्टर होंगे।
- गिरीश कुमार मिश्रा को बालाघाट से हटाकर राजगढ़ कलेक्टर बना दिया गया है।
- आशीष वशिष्ठ की जगह हर्षल पंचोली को अनूपपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- सलोनी सिडाना की जगह सोमेश मिश्रा मंडला के नए कलेक्टर होंगे।
- बुद्धेश कुमार वैद्य की जगह रोशन कुमार सिंह विदिशा के नए कलेक्टर बनाये गए हैं।
- बालाघाट के नए कलेक्टर मृणाल मीना होंगे।

आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना
- एडीजी शहडोल डीसी सागर को एडीजी शिकायत पुलिस मुख्यालय बनाया गया।
- आईजी, पुलिस मुख्यालय अनुराग शर्मा को आईजी शहडोल बनाया गया।
- अमित सांघी को डीआईजी ग्वालियर बनाया गया।
- सिद्धार्थ बहुगुणा को डीआईजी, खरगौन बनाया गया।
- एसपी मुरैना शैलेन्द्र सिंह चौहान को 13 वी बटालियन का कमांडेंट बनाया गया।
- रघुवंश कुमार सिंह को 5 वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया।
- रसना ठाकुर को मऊगंज का एसपी बनाया गया।
- नागेन्द्र सिंह को बालाघाट एसपी बनाया गया।
- समीर सौरभ को मुरैना एसपी बनाया गया।
- हंसराज सिंह को इंदौर में पुलिस उपायुक्त जोन-3 बनाया गया।
- जितेन्द्र सिंह पंवार को अनुपपुर एसपी से हटाकर इंदौर में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
- वीरेन्द्र जैन को श्योपुर एसपी बनाया गया।
- पंकज पांडे को रायसेन एसपी बनाया गया।
- मुतीउर्ररहमान को अनूपपुर एसपी बनाया गया।
- अभिषेक आनंद को मंदसौर एसपी बनाया गया।
आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची समाचार के साथ संलग्न है-