झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन BJP में जाएंगे, पहुंचे दिल्ली, हेमंत की मुश्किलें बढ़ीं Former Jharkhand CM Champai Soren will join BJP, reached Delhi, Hemant's troubles increased - khabarupdateindia

खबरे

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन BJP में जाएंगे, पहुंचे दिल्ली, हेमंत की मुश्किलें बढ़ीं Former Jharkhand CM Champai Soren will join BJP, reached Delhi, Hemant's troubles increased


रफीक खान
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के घर से झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा हटाए जाने और एक्स हैंडल से चुनाव चिन्ह को अलग करने की घटना को भी इसी से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अब तक चंपाई सोरेन इस बात को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हुए हैं, वहीं राजनीतिक हल्का में चर्चा है कि झारखंड में बड़ा खेला हो सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के और विधायक तथा कुछ कांग्रेसी विधायक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा के बीच पूर्व सीएम और मंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत में चंपाई सोरेन ने कहा कि कहा कि वो निजी काम से दिल्ली आए हैं। बीजेपी के शामिल होने के सवाल पर चंपाई सोरेन ने फिर दोहराया कि अभी मैं जहां (जेएमएम) हूं, वहां ठीक हूं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनकी बेटी रहती हैं, वो अपनी बेटी से मिलने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दिल्ली स्थित झारखंड भवन चले गए।चंपाई सोरेन ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने घर से जेएमएम का झंडा हटा दिया है। हालांकि जेएमएम का झंडा क्यों हटाया गया? इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ से जेएमएम और चुनाव चिह्न तीर-धनुष हटा दिया है। अब उनके सोशल मीडिया हैंडल पर सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री लिखा है और मंत्री पद का भी जिक्र नहीं है। इस तरह की स्थितियों के बीच चंपई सोरेन और उनसे ताल्लुक रखने वाले नेताओं के बीच क्या खिचड़ी पक रही है यह समय ही बताएगा। ऐसा कुछ हुआ तो निश्चित तौर पर हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।