MP में डेढ़ दर्जन कलेक्टर बदलने की तैयारी, CM की CS और ACS के बीच हो चुकी है प्रथम चरण की चर्चा, शिवराज के चहेतों पर फिर गिरेगी गाज - khabarupdateindia

खबरे

MP में डेढ़ दर्जन कलेक्टर बदलने की तैयारी, CM की CS और ACS के बीच हो चुकी है प्रथम चरण की चर्चा, शिवराज के चहेतों पर फिर गिरेगी गाज


रफीक खान
विधानसभा सत्र समाप्त होने तथा मंत्रिमंडल के आंशिक विस्तार के बाद मध्य प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों को बदलने की तैयारी चल रही है। प्रदेश में करीब डेढ़ दर्जन जिलों के कलेक्टरों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाना है। Chief Minister मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस संबंध में Chief Secretery मुख्य सचिव वीरा राणा तथा Additional Chief Secretery अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा से प्रथम चरण की चर्चा कर ली है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण की चर्चा जल्द ही होगी और इसमें नामों को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उधर प्रशासनिक ज़िम्मेदार सीएम से हुई प्रथम चरण की चर्चा अनुसार फेहरिस्त तैयार कर रहे है। फेरबदल की प्राथमिकता में सबसे ऊपर शिवराज सिंह चौहान के शहीदों पर फोकस किया जा रहा है। पहले भी जितने अधिकारियों को खदेड़ा गया है, उनमें ज्यादातर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही करीबी रहे हैं।

प्रशासनिक सूत्रों का ऐसा कहना है कि मुख्यमंत्री तथा अधिकारियों के बीच हुई चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि अधिकांश प्रमोटी अधिकारियों को जिलों से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया जाए और उनकी जगह युवा अधिकारियों को मौका दिया जाए। यह भी संकेत मिले हैं कि शिवपुरी के रविंद्र चौधरी, भिंड के संजीव श्रीवास्तव, राजगढ़ के हर्ष दीक्षित, सीहोर के प्रवीण सिंह, नीमच के दिनेश जैन, धार के प्रियंक मिश्रा, खंडवा के अनूप कुमार सिंह, देवास के ऋषभ गुप्ता, बुरहानपुर की भव्या मित्तल, नरसिंहपुर की शीतला पटले, कटनी के अवि प्रसाद, सतना के अनुराग वर्मा, छतरपुर के संदीप जी आर, सागर के दीपक आर्य, डिंडोरी के विकास मिश्रा आदि को हटाया जा सकता है। हटाए जाने वाले कुछ कलेक्टरों को बड़ी जिम्मेदारी है अभी दिए जाने पर द्वितीय चरण की बैठक में मंथन होगा। यह भी कहा जा रहा है कि कलेक्टरों के स्थान पर 2015 बैच के सीधी भर्ती के 11 IAS अधिकारियों को प्राथमिकता से पदस्थ किया जा सकता है। इस बैच की पहले नंबर की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन को कलेक्टर बनाया जा चुका है। वर्ष 2011, 12, 13 और 14 बैच के प्रमोटी IAS अधिकारियों को भी मौका मिल सकता है। इस फेरबदल में उन अधिकारियों की भी किस्मत चमक सकती है जो अभी तक किसी भी जिले के कलेक्टर नहीं बन पाए हैं। शहडोल के कमिश्नर के रिक्त पद पर भी पदस्थापना की जानी है। शहडोल संभाग में नए कमिश्नर की पदस्थापना और चंबल संभाग में संभागायुक्त को बदलने का भी निर्णय लिया जा सकता है।