राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा जवाहरलाल दर्डा का जीवन : कुलपति प्रो वर्मा - khabarupdateindia

खबरे

राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा जवाहरलाल दर्डा का जीवन : कुलपति प्रो वर्मा



- स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा स्मृति नृत्यांजलि , विमोचन एवं सम्मान समारोह संपन्न

रफीक खान
स्वतंत्रता आंदोलन में समर्पित रहकर जिन्होंने महात्मा गांधी के साथ अनेक आंदोलन किये, ऐसे वरिष्ठ समाजसेवी जवाहर लाल दर्डा का जीवन मनसा, वाचा कर्मणा से राष्ट्र एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भंवरताल पार्क के समीप कल्चरल स्ट्रीट आडिटोरियम में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रा दु वि वि के कुलगुरु डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सारस्वत अतिथि जे एन के वि वि के कुलगुरु डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, ननिज अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव,वरिष्ठ पत्रकार एस. एस. खरे, साहित्यकार प्रतुल श्रीवास्तव थे।अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा ने की।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्रीमती मेघा पांडे एवं मानसी विश्वकर्मा के निर्देशन में भक्तिप्रधान सामूहिक नृत्य एवं श्रीमती मीना भट्ट और मृदुला दीवान की कृतियों का विमोचन व विविध क्षेत्रों के मनीषियों को सम्मानित किया गया। समारोह में डा.अरुण शुक्ला, डा.अपर्णा पांडे,सुनील साहू,पवन पांडे, रामकृष्ण परमहंस, आशीष विश्वकर्मा, रमाकांत ताम्रकार, आभा जैन एवं गुंजन कला सदन, समरसता सेवा संगठन, वर्तिका संस्था, रेनबो विंग व मोक्ष संस्था को उनकी बहुआयामी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संचालन राजेश पाठक प्रवीण एवं आभार संजय परोहा, कामना कोस्तुभ ने व्यक्त किया।