राष्ट्रपति ने अचानक रातों-रात बदले कई राज्यों के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ की कमान डेका को, राजस्थान में कलराज मिश्रा की जगह बागडे होंगे, The President suddenly changed the governors of many states overnight, Deka will be in charge of Chhattisgarh, Bagde will be in place of Kalraj Mishra in Rajasthan - khabarupdateindia

खबरे

राष्ट्रपति ने अचानक रातों-रात बदले कई राज्यों के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ की कमान डेका को, राजस्थान में कलराज मिश्रा की जगह बागडे होंगे, The President suddenly changed the governors of many states overnight, Deka will be in charge of Chhattisgarh, Bagde will be in place of Kalraj Mishra in Rajasthan


रफीक खान
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू prsident of India Dropadi Murmu ने शनिवार तथा रविवार की दरमियानी रात अचानक कई राज्यों के राज्यपाल Governer नियुक्त कर डाले। इनमें छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान समेत कुछ राज्यों में परिवर्तन भी किया गया है। रातों-रात हुए इस बदलाव को लेकर सियासत में एक अलग झलक नजर आ रही है। समीपवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ में राज्यपाल की कमान रामेन कुमार डेका को दी गई है। जबकि राजस्थान में कलराज मिश्रा के स्थान पर हरिभाऊ किशन राव बागडे को राज्यपाल बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि भाजपा के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

गवर्नरों की नई पद स्थापना एक नजर में

- हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।

- ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

- गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

- जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

- संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

- रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

- सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

- सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।