डेढ़ हजार किलो वजन की मछली फंसी जाल में, क्रेन के जरिए निकाली गई, Fish weighing one and a half thousand kilos got stuck in the net, was taken out through crane - khabarupdateindia

खबरे

डेढ़ हजार किलो वजन की मछली फंसी जाल में, क्रेन के जरिए निकाली गई, Fish weighing one and a half thousand kilos got stuck in the net, was taken out through crane


रफीक खान
कुदरत के अद्भुत नजारे आए दिन दुनिया भर में कहीं ना कहीं नजर आते ही रहते हैं। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम जिले में एक मछुआरे को डेढ़ हजार किलो वजन की मछली जाल में आ फंसी। मछली पकड़ने वाले जाल का वजन जब जरूरत से अत्यधिक पाया गया तो क्रेन की मदद ली गई और फिर यह विशालकाय व्हेल शार्क मछली को निकाला गया। मछली को निकाल कर गिलनलडेंडी बंदरगाह तक पहुंचाया गया। इस मछली की नीलामी हुई और चेन्नई के एक व्यापारी द्वारा इसे खरीदा गया। मछली का विशाल आकार बहुत ही अद्भुत नजर आ रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मछुआरों ने भी बताया कि यह नजारा वाकई में बहुत अद्भुत था। इस विशालकाय मछली को क्रेन से बाहर तक निकाला जाना और उसे फिर बंदरगाह तक पहुंचाना भी बहुत ही बिरला किसी को देखने मिला होगा। मछली के कारोबार करने वालों को बड़ी मछलियां जाल में आती रहती हैं लेकिन डेढ़ हजार किलो यानी की 15 क्विंटल वजन की मछली उन लोगों ने पहली बार निकली थी।