मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ही लहरा रही परचम, हर तरफ खुशी का माहौल, उधर देशभर में इंडिया गठबंधन भी लगा रही जोर, पहले से कुछ भी कहा जाना मुश्किल - khabarupdateindia

खबरे

demo-image

मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ही लहरा रही परचम, हर तरफ खुशी का माहौल, उधर देशभर में इंडिया गठबंधन भी लगा रही जोर, पहले से कुछ भी कहा जाना मुश्किल


IMG-20240604-WA0884


IMG-20240604-WA1141


रफीक खान
मंगलवार 4 जून 2024 को भारत में लोकतंत्र की नई इबारत लिखी जा रही है। विभिन्न चरणों में आम मतदाता ने अपना फैसला ईवीएम के हवाले किया, उनको आज स्ट्रांग रूम से निकाल कर गिनती के लिए रखा गया और सुबह से गिनती भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन लगातार जोर मार रही है। भारतीय जनता पार्टी का नारा अबकी बार 400 बार था लेकिन ऐसा लग रहा है कि इंडिया गठबंधन भी मुकाबले में कहीं ना कहीं जोर लगाती हुई नजर आ रही है। करीब 110 सीट ऐसी है, जहां पर 5000 के भीतर फैसला होने की उम्मीद है। ऐसे में अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हालांकि यह बात स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ही परचम लहरा रही है। मध्य प्रदेश की जो एक अदद सीट छिंदवाड़ा पर कांग्रेस का कब्जा था वह भी इस बार लगभग छिन चुकी है। यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंटी साहू ने मुकाबले में नकुलनाथ को अब तक पछाड़ कर रखा है। उधर दिग्विजय सिंह का चुनाव भी बहुत अच्छा माना जा रहा था लेकिन मतगणना में सामने आ रहे आंकड़ों से इस सीट के लिए भी उम्मीद लगभग खत्म हो रही है। ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी की पूरी सीटें भाजपा की ही खाते में जाति नजर आ रहे हैं।

Contact Form

Name

Email *

Message *