Uma Bharti बोलीं इतना अहंकार ठीक नहीं, BJP को वोट न देने वाले हिंदुओं पर शक मत करो, जेपी नड्डा से पूछो UP में सीटें कम क्यों आई? - khabarupdateindia

खबरे

Uma Bharti बोलीं इतना अहंकार ठीक नहीं, BJP को वोट न देने वाले हिंदुओं पर शक मत करो, जेपी नड्डा से पूछो UP में सीटें कम क्यों आई?


रफीक खान
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, Ex Chief Minister एक समय भारतीय जनता पार्टी Bhartiya Janta party की स्टार प्रचारक रही उमा भारती के बेबाक बयान एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उमा भारती ने अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे तो चाहती थी कि भारतीय जनता पार्टी की 500 सीटें आए लेकिन भगवान हर चाहत पूरी नहीं करता। अहंकार के सवाल पर जवाब देते हुए उमा भारती ने कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। जरूरी नहीं है कि राम से श्रद्धा रखने वाला हर हिंदू भारतीय जनता पार्टी को ही वोट दे और जो भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दे रहा वह राम से श्रद्धा नहीं रखता। भारतीय जनता पार्टी को वोट न करने वाले हिंदुओं पर शक नहीं करना चाहिए। सीटें कम क्यों आई है? इसकी समीक्षा का जिम्मा उन्हें नहीं मिला है। इसलिए यह सवाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पूछा जाना चाहिए।

हिमालय क्षेत्र की यात्रा के बाद उमा भारती मध्यप्रदेश लौट आई हैं। उन्होंने देश में भाजपा की कम सीटें मिलने और यूपी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके बाद उमा भारती भोपाल के लिए रवाना हो गईं। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bharti) पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड h ग्वालियर पहुंची, जहां से सड़क मार्ग से शिवपुरी और फिर भोपाल रवाना हो गई। ग्वालियर में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उमा भारती ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उमा ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था को धार्मिक व्यवस्था से नहीं जोड़ना चाहिए। उमा ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हर राम भक्त भाजपा को वोट देगा, ऐसा अहंकार हमको नहीं पालना चाहिए। उमा भारती इतना कहकर भोपाल के लिए रवाना हो गईं। मध्यप्रदेश सरकार के कामकाज पर कहा कि मोहन यादव (dr mohan yadav) के कार्यकाल में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। मोहन बहुत सरल और विनम्र व्यक्ति हैं।