जीवों की रक्षा के लिए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने आयोजित किए धार्मिक अनुष्ठान - khabarupdateindia

खबरे

जीवों की रक्षा के लिए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने आयोजित किए धार्मिक अनुष्ठान


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गौर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर, गौर में इस सम्पूर्ण जगत के जीवों की भीषण गर्मी से रक्षार्थ आदीश्वर प्रभू की आराधना करते हुए अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा की गई। जिसमें ग्रुप के लगभग सभी दंपति सद्स्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़े ही भक्तिभाव से जिनेन्द्र प्रभू की आराधना की। वीर प्रभू की निर्मल भावों से आराधना के पश्चात मंडला स्थित किंगफिशर वाटर पार्क जाकर सभी ने पूरा दिन बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत किया और बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। शिखा मयूर जैन और सीमा योगेश जैन द्वारा म्यूजिकल हाऊजी का शानदार आयोजन किया गया।

आयोजन की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी चिंतामणी संगीता जैन, पंकज पूजा विद्यार्थी एवं संजय सम्यक आभा जैन ने बताया कि पर्यावरण रक्षा हेतु पौधारोपण किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी चिंतामणी संगीता जैन, पंकज पूजा विद्यार्थी एवं संजय सम्यक आभा जैन ने बताया कि गत दिवस स्थानीयसभी ने पार्क में स्थित मल्टी प्लेक्स में मूवी का भी भरपूर आनंद लिया। मंडला के पास स्थित सहस्त्र कूट धारा और गर्म पानी के कुंड में स्नान का आनंद लिया गयl आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी जिनेश पूजा , संदीप आरती जैन, संतोष मनीषा जैन, मयंक आस्था जैन, महेश आकांक्षा जैन, विनोद नीलिमा बड़कुल, ग्रुप अध्यक्ष योगेश सीमा जैन, सचिव सचिन कीर्ति जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप सीमा जैन का विशेष योगदान रहा। ग्रुप के लगभग 120 सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।