अद्वितीय कथक नृत्य पेश कर काव्या यादव ने अपना नाम दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में - khabarupdateindia

खबरे

demo-image

अद्वितीय कथक नृत्य पेश कर काव्या यादव ने अपना नाम दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

kavya

Rafique Khan

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मी काव्या यादव ने अद्वितीय कथक नृत्य पेश कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। काव्या यादव जबलपुर के ओमती क्षेत्र निवासी सचिन यादव तथा श्रीमती सुषमा यादव की सुपुत्री है। काव्या ने खजुराहो नृत्य समारोह के 50 में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेमिसाल प्रस्तुति दी और मौजूद दर्शकों वा जजों का मन मोह लिया। काव्या कथक नृत्य को अपनी साधना मानती है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए काव्या यादव के बड़े पिता भाजपा नेता नवीन यादव व अभय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा खजुराहो में 50वे स्वर्ण जयंती नृत्य समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालों के बीच काव्या का प्रदर्शन एकदम अद्भुत था। काव्या जबलपुर में नव निरत्यंजलि डांस एकेडमी सुपरमार्केट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और वह क्राइस्ट चर्च गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत है। कक्षा छठवीं की छात्र काव्या ने न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि जबलपुर शहर व समूचे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। काव्या को मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। खजुराहो में आयोजित कत्थक कुंभ में भाग लेकर काव्या ने बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ दिया। काव्या के शानदार प्रदर्शन और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर यादव समाज के अलावा जबलपुर की विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं ने उन्हें ढेर सारी बधाई, शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया है। काव्या अगर इसी तरह से कत्थक नृत्य से जुड़ी रही और अपने उद्देश्यों के तहत लगातार ऊंचाई के पायदान चढ़ती रही तो एक दिन वह न सिर्फ भारत बल्कि समुचित दुनिया की शान बन जाएगी।


kav1

Contact Form

Name

Email *

Message *